साल के आखिरी महीने मतलब इसी महीने की 26 तारीख ( 26 December 2019 ) को साल 2019 का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण ( Solar Eclipse 2019 ) लगने वाला है। यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी होगा। साल 2019 की शुरुआत चंद्र ग्रहण से हुई थी और खत्म सूर्य ग्रहण के साथ होगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को पड़ा था। #suryagrahan2019inindia #solareclipse #suryagrahankablagega
26 दिसंबर 2019 को खंडग्रास सूर्यग्रहण है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले 25 दिसंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा जिसकी समाप्ति 26 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 57 सत्तावन मिनट पर होगी।जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण की घटना अमावस्या के दिन ही घटित होती है। साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने की 26 तारीख को सूर्य ग्रहण लगेगा। जिसका नजारा भारत में भी देखा जा सकेगा। हर साल लगभग 5 से 7 सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण की घटना अमावस्या के दिन ही घटित होती है। इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी के आकार का दिखाई देगा। इसे वैज्ञानिकों की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
#suryagrahan #suryagrahan2019 #astrology #Rajasthan_Patrika
user-savita vyas

0 Comments